गोपालगंज, फरवरी 27 -- थावे। थावे थाना पुलिस नेगुरुवार की देर रात भुसाव गांव में छापेमारी कर 19 लीटर देसी शराब बरामद की। हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि भुसाव डेरा पर निवासी मितरंजन मांझी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...