भुसाढ़ के भंडारगढ़ा में जल संकट गहराया, कई नल जल योजना अधूरी
लातेहार, मई 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कामता पंचायत के ग्राम भुसाढ़ अंतर्गत भंडारगढ़ा गांव में जल जीवन मिशन योजना की लापरवाही के कारण सैकड़ों ग्रामीण भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। योजना के तहत लगाए गए सात नल-जल में से छह खराब पड़े हैं, जबकि केवल एक ही चालू है। कई स्थानों पर पाइप और नल घरों तक नहीं पहुंचाए गए, जिससे पानी की आपूर्ति शुरू ही नहीं हो सकी।
स्थानीय समस्याएँ ग्रामीणों के अनुसार, संवेदक कार्य अधूरा छोड़कर चला गया है। रविंद्र गंझु के घर के पास नल-जल और चापानल तो लगाए गए, लेकिन पाइपलाइन नहीं बिछाई गई। वहीं सहजीवन भोगता और भोदल गंझु के घर के पास लगे नल-जल महीनों से बंद पड़े हैं। पारगढ़ा में बालगोविंद गंझु के यहां स्टार्टर और समरसेबल खराब है, जबकि गोपाल गंझु व सुदेशी गंझु के पास सोलर सिस्टम आंधी में क्षतिग्रस्त हो गया। गर्मी बढ़ने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.