भुवालीपुर में छह फुट अजगर देख सनसनी
मऊ, मई 16 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के भुवालीपुर गाँव में शनिवार को रिहायशी इलाका में एक अजगर मिलने से गाँव में सनसनी फ़ैल गई। अजगर को सबसे पहले गाँव की एक लड़की ने देखा जिसने आकर घर वालों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए अजगर को एक बोरे में कैद कर दिया। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अजगर को सुरक्षित अपने साथ ले गयी जिसके बाद गाँव वालों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा के दौरान वट वृक्ष में लगी आग, अफरातफरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.