हल्द्वानी, मार्च 29 -- लालकुआं, संवाददाता। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ निवासी भुवन चंद्र गुणवंत और बिंदुखत्ता के संतोष अधिकारी ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। असम के गुवाहाटी में 26 से 28 मार्च तक आयोजित द्वितीय पैरा लॉन बॉल्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भुवन गुणवंत ने ट्रिपल स्पर्धा में रजत पदक और डबल्स स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, बिंदुखत्ता निवासी संतोष अधिकारी ने भी रजत पदक अपने नाम किया। वर्ष 2008 में एक दुर्घटना में दाहिना हाथ गंवाने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.