चम्पावत, अगस्त 29 -- लोहाघाट। होली विजडम मानेश्वर के छात्र भुवनेश जोशी ने पहले प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। 549 अंक प्राप्त करने वाले भुवनेश का चयन एसएसजे मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में हुआ है। भुवनेश ने इस वर्ष कक्षा 12 की परीक्षा 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। भुवनेश के पिता आलोक जोशी दवा विक्रेता और मां चंचला जोशी गृहिणी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...