भुवनेश्वर सम्मेलन में झारखंड की मजबूत भागीदारी : सुधीर
गिरडीह, जून 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर आनंद ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि 16 और 17 जून को भुवनेश्वर में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए झारखंड की मजबूत भागीदारी रहेगी। इस सम्मेलन में झारखंड के गिरिडीह, साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, देवघर, जमशेदपुर, पलामू, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, लातेहार और हैदरनगर सहित विभिन्न जिलों से 200 से अधिक अभिकर्ता शामिल होंगे। सुधीर आनंद ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की एकजुटता और ताकत को प्रदर्शित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.