भुवनेश्वर में राष्ट्रीय शहरी सेमिनार में शामिल होंगी पालिकाध्यक्ष
पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल दो दिवसीय राष्ट्रीय शहरी सेमिनार में भाग लेने के लिए गुरुवार को भुवनेश्वर रवाना हो गईं। 19 और 20 जून को आयोजित सेमिनार का विषय सामुदायिक सहभागिता से शहरी सेवाओं को मजबूत बनाकर समावेशी शहरों का निर्माण है। सेमिनार में विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि और शहरी विकास से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। इसमें शहरों के विकास, स्वच्छता, आवास, आजीविका आदि विषयों पर चर्चा होगी। इसमें भुवनेश्वर के स्वच्छता प्रबंधन मॉडल, माइक्रो कम्पोस्टिंग सेंटर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा पुरी की पेयजल आपूर्ति परियोजना का भी अवलोकन कराया जाएगा। डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर साझा किए जाने वाले सफल मॉडलों और नवाचारों से सीख मिलेगी। यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में राष्ट्रीय शहरी सेमिनार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.