बोकारो, मई 4 -- आरपीएफ की बोकारो इकाई ने सोमवार को इंटेलिजेंस इंपुट के आधार पर भुवनेश्वर धनबाद स्पेशल ट्रेन से लगभग छह लाख रुपए मूल्य का प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है। बरामद लगभग ग्यारह किलो 170 ग्राम गांजा जीआरपी को सौंप दिया गया है। जिसके आधार पर जीआपी एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गांजा बरामदगी का पूरा ओप्रेशन आरपीएफ इंस्पेक्टर सह पोस्ट इंचार्ज संतोष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आरपीएफ पोस्ट में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सहायक सुरक्षा आयुक्त दीपक सोनटके ने यह जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सूचना के आधार पर टीम को अलर्ट किया गया, जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रुकी, तो पूरे ट्रेन को खंगाला गया। सर्च के क्रम में दो कोच को...