रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन को भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के रूप में नियमित कर दिया है। भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस एक अप्रैल से प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन रात 8.25 बजे रवाना होगी और कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और राउरकेला होते हुए सुबह 6.10 बजे हटिया, रांची सुबह 6.30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मुरी-बोकारो स्टील सिटी होते हुए सुबह 11 बजे धनबाद पहुंचेगी। धनबाद से यह ट्रेन नियमित रूप से दो अप्रैल से चलेगी और शाम चार बजे रवाना होगी और रांची रात 7.35 बजे पहुंचेगी। इसके बाद हटिया होते हुए दूसरे दिन सुबह 8.15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो कोच, सामान्य श्रेणी के चार, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के आठ, एसी थ्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.