धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता गोमो होकर चलने वाली भुवनेश्वर-दिल्ली रूट की ट्रेनें बदले समय पर चलेंगी। 21 से 28 दिसंबर के बीच पांच ट्रेनें डेढ़ से पांच घंटे की देरी से रवाना होगी। 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस 21 और 23 दिसंबर को आनंद विहार से 180 मिनट और 26 दिसंबर को 90 मिनट की देरी से खुलेगी। 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 22 दिसंबर को भुवनेश्वर से 240 मिनट, 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से 22 दिसंबर को 60 मिनट, 12815 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस 24 दिसंबर को पुरी से 300 मिनट और 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 24 दिसंबर को भुवनेश्वर से 240 मिनट और 28 दिसंबर को 120 मिनट की देर से खुलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.