मेरठ, अप्रैल 29 -- परतापुर-महरौली मार्ग स्थित भुवनेश्वर कुमार की बीके क्रिकेट एकेडमी में आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन पर मंगलवार को खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और मोबाइल के माध्यम से भुवनेश्वर कुमार को बधाई दी। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 75 रन से हराकर जीत दर्ज की। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में मात्र पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। एकेडमी के खिलाड़ियों ने भुवनेश्वर कुमार के पोस्टर लेकर खुशी जाहिर की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। यह भी पढ़ें- बल्लेबाजों को बहुत चुभेगी डेल स्टेन की ये बात, भुवी और जोश का नाम लेकर बोले- मन में डर रहत...