भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों में लुटाए 139 रन, अजिंक्य रहाणे बोले- बड़ी स्टोरी ये है कि उन्होंने.
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भुवनेश्वर कुमार का कमबैक बहुत ही ज्यादा खराब रहा है। वे तीन मैचों में कमबैक करने के बाद गेंदबाजी कर चुके हैं और सभी में 40 या इससे ज्यादा रन खाए हैं और सिर्फ एक सफलता हासिल की है। पहले मैच में 49 रन, दूसरे मैच में 50 और तीसरे मैच में 40 रन उन्होंने लुटाए। 3 मैचों में वे 139 रन लुटा चुके हैं। इतने रन किसी अन्य गेंदबाज ने नहीं लुटाए। यहां तक कि अगर पहले और दूसरे मैच के उनके पहले-पहले ओवर को हटा दिया जाए तो उनका इकॉनमी रेट 13 से ज्यादा का होगा। बावजूद इसके पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने उनकी तारीफ की है और कहा कि अभी उनकी अनदेखी करने का कोई मतलब नहीं है। अजिंक्य रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि हमें उसे जज करना चाहिए या इस बारे में ज्यादा सोचना चाहिए कि उसने कैसी बॉलिंग की है। वह एक अनुभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.