नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार करीब चार साल बाद न्यूजीलैंड दौर पर हैं। उन्होंने गुरुवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। उनका पहला ओवर किफायती रहा, जिसमें चार रन आए। भुवी जब तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने टिम सीफर्ट के सामने नो-बॉल डाली। यह स्टंप की लाइन की बैक ऑफ लेंथ गेंद थी, जिसपर सीफर्ट ने मिडविकेट की दिशा में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। हालांकि, अंपायर ने नो-बॉल करार दिया। ऐसा होते ही भुवी के टी20 इंटरनेशनल करियर पर हैरतअंगेज 'दाग' लग गया। दरअसल, भुवी ने T20I में पहली बार नो-बॉल फेंकी। उन्होंने पिछले 88 T20I मैचों में कभी ऐसा नहीं किया था। भुवी का 1791 गेंदों के बाद जाकर नो-बॉल नहीं फेंकने का सिलसिला टूटा है।भुवनेश्वर ने इस माम...