बेंगलुरु, अक्टूबर 16 -- अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शुक्रवार को कंधे में चोट से जूझ रहे अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। अगर भुवनेश्वर कुमार कल का मुकाबला खेलते हैं तो यह उनके लिए काफी यादगार होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू मैच भी इसी मैदान से किया था और अब जब चार साल बाद वापसी हो रही है तो वह भी उसी मैदान से हो रही है। कह सकते हैं कि भुवी के लिए यह दूसरा डेब्यू होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैच की यह श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर है। श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, ...