मेरठ, मार्च 13 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रही आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग का शुभारंभ 15 मार्च को भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार करेंगे। स्विंग के बादशाह के रूप में प्रसिद्ध भुवनेश्वर कुमार लीग के एंबेसडर के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करेंगे। उद्घाटन समारोह आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर स्थित आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शाम 5 बजे आयोजित होगा। आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर करीब 1200 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। लीग के मैचों का स्काई स्पोर्ट्स सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे दर्शक घर बैठे भी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.