नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- हांगकांग सिक्सेज सीरीज 2026 का 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत के स्कॉड का ऐलान हो गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर भारत की कप्तानी करेंगे। आईपीएल सितारों से सजी भारत की सात सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी शामिल हैं। भुवनेश्वर और क्रुणाल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेलते हैं। दोनों ने लंबे समय से भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला। 36 वर्षीय भुवी ने पिछली बार नवंबर में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 35 वर्षीय क्रुणाल ने आखिरी इंटरनेशनल मैच जुलाई 2021 में खेला था।सिर्फ ये प्लेयर नहीं खेले इंटरनेशनल मैच भुवनेश्वर, क्रणाल के अलावा टीम में राहुल तेवतिया, नितीश राणा, शशांक सिंह, राहुल त्रिपाठी और टी नटराजन हैं। 34 वर्षीय शशांक और 33 वर्षीय तेवतिया को ...