देहरादून, मार्च 24 -- पौड़ी। चैत्रीय नवरात्रि पर भुवनेश्वरी सिद्धपीठ में षष्ठम दिवस का आयोजन श्रद्धा, भक्ति के साथ हुआ। इस अवसर पर मां कात्यायनी के दिव्य स्वरूप का विधिवत पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और दूर-दूर से आए भक्तजन मां के दर्शन कर स्वयं को धन्य अनुभव करते रहे। जहां एक ओर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजीव प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से अभिभूत कर दिया। कीर्तन मंडलियों ने अपने मधुर भावपूर्ण भजनों के माध्यम से जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.