मधुबनी, फरवरी 16 -- मधुबनी। भगवतीपुर स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पावन प्रांगण में महादेव बाबा की दिव्य बारात कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश भाजपा नेता सह स्वर्ण व्यवसायी अमरनाथ प्रसाद ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज चौधरी, मंदिर के पुजारी दुर्गा मुखिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा परिसर भक्ति गीतों और "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा। अपने संबोधन में अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि यह मंदिर आस्था और मनोकामना का प्रमुख केंद्र है, जहा सच्चे मन से पूजा करने पर भक्तों की इच्छाए पूर्ण होती हैं। साथ ही उन्होंने बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर, बाबा मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर, बाबा एकादश रुद्र महादे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.