बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के बहादुरपुर ब्लॉक अंतर्गत भुवनपुर में खो-खो चैंपियनशिप सात व आठ मार्च को खेली जाएगी। यह जानकारी जिला खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता स्थानीय ब्लॉक के भुवनपुर गांव में होगी। प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक व बालिका व सीनियर महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबला खेला जाना प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश खो-खो संघ के सचिव चन्द्रभानु सिंह व विशिष्ठ अतिथि के रूप में पंकज द्विवेदी होंगे। मंडलीय संयोजक रणधीर सिंह व मंडल समन्वयक अखिलेश सिंह भी शामिल होगें। इसके अतिरिक्त जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जयराम वर्मा, प्रेम कुमार, सुनील कुमार, अरुण भारती व आयोजक अध्यक्ष सुधीर कुमार पाण्डेय, पूना सिंह, वीरेन्द्र कुमार के साथ ...