सीवान, जून 9 -- गुठनी। प्रखंड क्षेत्र के भुलौली गांव में 9 जून से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। कथा का शुभारंभ मंगलवार, 9 जून को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के साथ होगा, जबकि 15 जून सोमवार को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा। प्रसिद्ध भागवताचार्य अजयमणि प्रयागी श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान कराएंगे। कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, भक्ति, धर्म और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मोहनपुर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आज से कार्यक्रम के यजमान सुदर्शन सिंह ...