रामगढ़, अप्रैल 8 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा लोकल सेल को लेकर बुधवार को रिवरसाईड स्थित ऑफिसर्स क्लब प्रांगण में त्रिपक्षीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पतरातू सीओ मनोज चौरसिया ने किया। इसमें भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी सहित दर्जन भर समिति के प्रतिनिधिगण शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम सभी समिति के प्रतिनिधियों ने लोकल सेल में अपनी हिस्सेदारी को लेकर पक्ष रखा, जिसे सुनने के बाद सीओ मनोज चौरसिया ने सबों से समन्वय बनाने की अपील करते हुए पीओ से इस दिशा में पहल करने की बात कही।वहीं बैठक के संदर्भ में सीओ मनोज चौरसिया ने हिन्दुस्तान को बताया कि प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है। बैठक के माहौल से उन्हे उम्मीद है कि जल्द लोकल सेल को लेकर सीसीएल प्रबंधन और समितियों के बीच समन्वय बन जाएगा। बैठक में गिरधारी गोप, झरी मुं...