रामगढ़, नवम्बर 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पुलिस ने रविवार को स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों के साथ परिचय बैठक की। इसमें उप प्रमुख बबीता पांडेय के अलावा ओपी के नए प्रभारी उपेंद्र कुमार, एसआई मंटू शर्मा और एसआई अजीत कुमार मुख्य रूप से शामिल थे। सबसे परिचय पाने के बाद ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि आम आवाम के सहयोग से ही पुलिस क्षेत्र में बेहतर काम कर सकती है। भुरकुंडा मेन रोड में लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के बावत उन्होंने जनप्रतिनिधियों राय ली। कहा कि मसले पर पुलिस गंभीर है। मेन रोड के फुटपाथ को कब्जामुक्त करना, उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा नो इंट्री को लेकर भी वे वरीय पदाधिकारियों से मंत्रणा करेंगे, ताकि इसे सख्ती से लागू किया जा सके। नशे के कारोबार और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई के बावत...