रामगढ़, फरवरी 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। खान सुरक्षा महानिदेशालय के रांची, कोडरमा और चाईबासा क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को भुरकुंडा रिवर साइड स्थित मयूर स्टेडियम में 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2025 का पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सीसीएल बरका-सयाल एरिया की मेजबानी में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशक उज्जवल ताह, खान सुरक्षा उप महानिदेशक डॉ आरआर प्रसाद, मुरलीधर बिदरी, एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जेबीसीसीआई सदस्य रमेंद्र कुमार, सीसीएल सीएमडी निलेंदु सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व अतिथियों ने मशाल प्रज्वलित कर गुब्बारा उड़ाते हुए प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। समारोह में सीसीएल के बरका-सयाल, एनके, गिरिडीह, रजरप्पा, अरगड्डा, आम्रपाली, मगध, पिपरवार, राजहरा, ढोरी, कथारा,...