रामगढ़, मार्च 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सद्भावना मंच रिवरसाईड की ओर से भुरकुंडा मस्जिद कॉलोनी स्थित निकाह पॉइंट मैरेज हॉल में ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह की की अध्यक्षता डॉ सरफराज आलम और संचालन नसीम अख्तर ने किया। इसमें मुख्य रूप से जुबिली कॉलेज भुरकुंडा व्याख्याता डॉ मनोज कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, डॉ सरफराज आलम, गिरधारी गोप, जगतार सिंह आदि उपस्थित थे। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुमार ने कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि आपसी प्रेम और सौहार्द से ही एक बेहतर समाज का निर्माण संभव है। पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि हर धर्म हमें इंसानियत सिखाता है।डॉ सरफराज आलम ने कहा कि रोज़ा और ईद आपसी प्रेम, सद्भाव, शांति, न्याय और भाईचारे का संदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.