भुरकुंडा में वैश्य मोर्चा ने मनाई भगत सिंह की जयंती
रामगढ़, सितम्बर 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने सोमवार को भुरकुंडा में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई। उत्सव मैरेज हॉल में आयोजित जयंती समारोह में वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, केंद्रीय सदस्य जेपी अग्रवाल, जिला के वरीय उपाध्यक्ष विश्वामित्र गुप्ता बाचल आदि ने सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि भगत सिंह ने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देकर आज भी नौजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।यही नहीं, भगत सिंह वैश्य मोर्चा के भी आदर्श हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भगत सिंह की जयंती पर वैश्य मोर्चा ने लिया संकल्प आज हम उनके पद चिन्हों पर चलते हुए अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.