रामगढ़, अप्रैल 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की ओर से लागू चार श्रम संहिता (लेबर कोड) के खिलाफ बुधवार को भुरकुंडा कोलियरी के बलकुदरा खुली खदान परिसर में कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पप्पू सिंह के नेतृत्व में काला बिल्ला लगाए कर्मियों ने चारों लेबर कोड को मजदूर विरोधी बताते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की। मौके पर पप्पू सिंह ने कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में, जब अधिकांश उद्योग-धंधे ठप पड़े थे, तब भी कोयला खदानों में काम जारी रहा। कोल इंडिया के मजदूरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर देश के बिजलीघरों तक कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित की।आज उन्हीं मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जो सरासर अन्याय है। वहीं आंदोलित कर्मियों ने कहा कि नई श्रम संहिताएं मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि इन कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.