भुरकुंडा में लक्ष्मीनारायण महायज्ञ 18 से
औरंगाबाद, जून 15 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के भुरकुंडा गांव में 18 जून से लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन होगा, जो 24 जून तक चलेगा। महायज्ञ के दौरान जीयर स्वामी महाराज सात दिनों तक प्रवचन देंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यज्ञ स्थल पर पिछले कई दिनों से आचार्यों द्वारा धार्मिक प्रवचन और अमृतवाणी का श्रवण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- परमानंद नगर में 22 से होगा लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.