रामगढ़, मार्च 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।रोटरी क्लब ऑफ़ भुरकुंडा की ओर से 31 मार्च को भारत मेडिकल हॉल में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन होगा। क्लब के प्रवक्ता प्रवीण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दिन के दो बजे से चेकअप कैंप का शुभारंभ होगा। कैंप में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई के डॉ सतवीर सिंह योगदान देंगे। प्रवीण शर्मा ने बताया की पेट से संबंधित सभी बीमारियों के लिए रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया जाएगा। नि:शुल्क कैंप का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नंबर 9431153720 और 9431153736 पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.