रामगढ़, अप्रैल 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राजविद्या केंद्र गिद्दी शाखा की ओर से शुक्रवार देरशाम भुरकुंडा पंचायत भवन प्रांगण में सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें मानवता, आंतरिक शांति और सद्भावना को लेकर डॉ प्रेम रावत के विचारों का वीडियो प्रसारण हुआ। इसमें डॉ प्रेम रावत ने अपने संदेश में कहा कि इंसान अक्सर बाहरी परिस्थितियों में उलझकर अपने भीतर की शांति को भूल जाता है, जबकि सच्ची शांति बाहर नहीं, हर व्यक्ति के भीतर ही मौजूद होती है। उन्होंने समझाया कि जब मनुष्य अपने अंदर झांकना सीख लेता है, तभी वह इस जीवन के वास्तविक अर्थ को समझ पाता है। प्रसारित वीडियो में उन्होंने संदेश दिया कि मानवता, प्रेम और आपसी सद्भाव ही वह मार्ग है, जिससे समाज में शांति स्थापित की जा सकती है। सत्संग को सफल बनाने में कुमार देवेंद्र शरण, सरयू झा, लक्ष्मीचंद, विजय बेदिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.