रामगढ़, मार्च 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा मेन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण में शनिवार को श्रद्धालुओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राकेश सिन्हा और संचालन राजेश सोनी ने किया। बैठक में रामनवमी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। तय हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी को लेकर भुरकुंडा कोयलांचल में मंगला जुलूस निकाला जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि 17 मार्च को पूरे विधि-विधान के साथ धूमधाम से भुरकुंडा में मंगला जुलूस निकलेगा। इसका शुभारंभ ऐतिहासिक रामनवमी मैदान से शाम 3 बजे होगा। जुलूस रामनवमी मैदान से निकल कर बिरसा चौक, मेन रोड होते थाना चौक तक जाएगा। आगे बैठक के माध्यम से वक्ताओं ने कोयलांचल के तमाम श्रद्धालुओं से मंगला जुलूस में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से शंकर यादव, अमित साहू, प्रेम साहू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.