रामगढ़, अप्रैल 22 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना के समक्ष स्थित ट्रांसफार्मर के केबुल में बुधवार को आग लग गई। ट्रांसफार्मर से धुआं उठता देख आसपास के लोग व दुकानदार भयभीत हो गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने पानी डाल कर आग को बुझा दिया। बिजली विभाग के एसडीओ रोहितास कुमार ने बताया कि आग ट्रांसफार्मर के केबुल में लगी थी, जिसे दुरूस्त कर बिजली व्यवस्था बहाल कर दिया गया। इधर भीषण गर्मी में एसी, कूलर और पंखों के कारण ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ जाता है। अक्सर इसके कारण ही ट्रांसफार्मर का केबुल शॉट करता है, जिससे आग लग जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...