रामगढ़, फरवरी 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी और रिवर साईड आकाशदीप कॉलोनी से गाजे-बाजे की अगुवाई में भगवान शिव की बारात निकली। इसमें भूत-प्रेत, बंदर-भालू आदि वन्यप्राणी का रूप धरे श्रद्धालु बाराती बने थे। बारात के दौरान भगवान शिव के भक्त आराध्य देवी-देवताओं का जयघोष कर रहे थे, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। भुरकुंडा हॉस्पीटल कॉलोनी से निकली बारात छठ मंदिर, थाना चौक, बिरसा चौक से होते रामनवमी मैदान तक गई। वहीं आकाशदीप से निकली बारात गिद्दी मोड़, झा मेडिकल चौक, बुधबाजार, पोस्ट ऑफिस होते वापस आकाशदीप स्थित शिवालय लौटी, जहां रात्रि में शिव-पार्वती का वैवाहिक अनुष्ठान हुआ। भुरकुंडा हॉस्पिटल कॉलोनी से निकली बारात में सीसीएल के जीएम अजय सिंह, भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.