भुरकुंडा में केक काट कर मना हेमंत सोरेन का जन्मदिन
रामगढ़, अगस्त 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा पतरातू प्रखंड कमेटी ने सोमवार को भुरकुंडा स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया। इसमें पतरातू प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार राज्य के विकास और आम जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। उनके नेतृत्व में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ गरीबों, किसानों, युवाओं और जरूरतमंदों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- झामुमो कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51 वां जन्मदिन मनाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.