रामगढ़, मार्च 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। ओरेंडा नेटवर्क डेवलपमेंट चैरिटेबल ट्रस्ट ने वर्मा पैथो लैब की सहयोग से भुरकुंडा मेन रोड में संकटमोचन मंदिर के समीप आरोग्य जांच केंद्र की व्यवस्था की है। रविवार को इसका उद्घाटन ओडीएन के संस्थापक सूर्यकांत ओझा, मैनेजिंग डायरेक्टर मंतोष कुमार, पैथोलॉजिकल लैब के संस्थापक रमेश रंजन, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, रोहित कुमार, छोटू और बेला सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर पैथोलॉजिकल लैब के संचालक रमेश रंजन ने बताया कि आरोग्य केंद्र में बहुत ही कम दर पर जांच की सुविधा लोगों को उपलब्ध होगी। संस्था का उद्देश्य लोगों को बेहतर और किफायती सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण पैसों के अभाव में बीमारी को अनदेखा न करें। उन्होंने बताया कि आरोग्य केंद्र में आयुष्मान कार्ड से जांच कराने पर 10 प्रतिशत की...