भुरकुंडा-पतरातू मार्ग पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
रामगढ़, अप्रैल 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा-पतरातू मार्ग संख्या-39 पर नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के चालू होने तक भारी वाहनों के आवागमन को लेकर प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय रामगढ़ की ओर से 27 अप्रैल को जारी सूचना के अनुसार, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने 28 अप्रैल 2026 से भुरकुंडा बाजार से खैरामांझी द्वार पतरातू तक मालवाहक गाड़ियों/ट्रकों/भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह व्यवस्था आरओबी के चालू होने तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन को ईस्ट सेंट्रल रेलवे बरकाकाना और अंचल अधिकारी पतरातू से प्राप्त अनुरोध के आलोक में यह निर्णय लिया गया है, ताकि भुरकुंडा-पतरातू लेवल क्रॉसिंग पर यातायात दबाव को कम किया जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो। 28 अप्रैल से इन रूटों से गुजरेंगे भारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.