रामगढ़, मई 2 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पंचायत भवन प्रांगण में 15वें वित्त आयोग मद से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है। शनिवार को विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधिवत नारियल फोड़ कर इसका शिलान्यास किया। मौके पर उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें, ताकि किसी भी नागरिक को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। यह उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। शिलान्यास के अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रीता देवी, योगेश दांगी, मुखिया अजय पासवान, राजेश सोनी, राकेश चौधरी, सतीश मोहन मिश्रा, हरिरत्नम साहू, राकेश सिन्हा, ज्योति सिंह, कन्हैया सिंह यादव, विनोद सिंह, राजेश गुप्ता, सुभाष दास आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.