भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति का गठन
रामगढ़, मई 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पंचायत भवन में सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सीसीएल के संगम खुली खदान पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बगैर स्थानीय लोगों को विश्वास में लिए खदान खोलने से उन्हे साजिश की बू आ रही है। एक रणनीति के तहत प्रबंधन भुरकुंडा क्षेत्र को उजाड़ने की साजिश पर काम कर रही है, जिसका वे पुरजोर विरोध करेंगे। उजाड़ने से पहले प्रबंधन को बसाने और रोजगार की व्यवस्था करनी होगी। आगे बैठक में सर्वसम्मति से भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति का गठन हुआ। इसके संरक्षक मंडली में पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, चमनलाल, श्रीनाथ करमाली, जगतार सिंह, एचएन यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा शामिल है। वहीं अध्यक्ष अजय पासवान, सचिव प्रदीप मांझी, उपाध्यक्ष योगेश दांगी, आशीष गुप्ता, मुकेश पांडेय, इम्तियाज अहमद, सतीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.