भुरकुंडा कोलियरी में संयुक्त मोर्चा की पीट मीटिंग
रामगढ़, मई 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी के भूमिगत खदान परिसर में सोमवार को संयुक्त मोर्चा की पीट मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता अशोक गुप्ता और संचालन संजय वर्मा ने किया। इसमें मजदूरों की समस्या, कोल इंडिया में बढ़ते निजीकरण, चार लेबर कोड और 12वें वेतन समझौते को लेकर चर्चा हुई। इसे संबोधित करते हुए लखेंद्र राय, पप्पू सिंह, संजय मिश्रा आदि वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां दोषपूर्ण होने के साथ-साथ मजदूर विरोधी है। सरकार चार लेबर कोड के माध्यम से मजदूरों का हक मार कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। यही नहीं, सरकार की पॉलिसी के कारण मजदूरों से 8 की बजाय 15 घंटे काम लिया जा रहा है। इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर संयुक्त मोर्चा आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। पीट मीटिंग में मनोज कुमार, अशोक राम, मुन्ना यादव, रामाकांत दुबे, दयानं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.