भुरकुंडा ओपी में शांति समिति की बैठक
रामगढ़, मई 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बकरीद के त्योहार को लेकर गुरुवार को भुरकुंडा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने किया। बैठक में पुलिस ने लोगों से त्योहार शांति के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि त्योहार के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त रखेगी। ओपी प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखेगी। बैठक में चमन लाल, मुखिया अजय पासवान, मुखिया उपेंद्र शर्मा, दर्शन गंझू, योगेश दांगी, मुकेश राउत, डब्लू पांडेय, फिरदोस आलम, अनवर हुसैन, डब्लू सिंह, मुकेश पांडेय, सतीष मोहन मिश्रा, इम्तियाज आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- निर्णय: बकरीद पर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी यह भी पढ़ें- सौहार्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.