मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 3 -- मीरापुर। क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी 22 वर्षीय युवक की हरियाणा के करनाल में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव भुम्मा निवासी अविनाश का पुत्र मनु (22वर्ष) गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से गुरुग्राम से करनाल जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मनु की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन करनाल पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनु अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। गांव भुम्मा में शोक व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...