गिरडीह, मई 13 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत जरीडीह पंचायत के ग्राम भुपतडीह में ट्रांसफार्मर जल जाने से पिछले पंद्रह दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं, वहीं पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीण किशोर यादव, अशोक साव, अशोक गोस्वामी, अर्जुन ठाकुर, वृहस्पति यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई बार बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। यह भी पढ़ें- केबिल जलने से घंटों आपूर्ति रही ठप समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण लगातार विभागीय कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, बावजूद इसके कोई ठोस पहल नहीं ह...