बरेली, सितम्बर 10 -- फरीदपुर, संवाददाता। भुता थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। उसकी हालत बिगड़ने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंट थाना क्षेत्र के पालपुर कमालपुर निवासी बली मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी भुता थाना क्षेत्र के फैजनगर निवासी नूर हसन से की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष कपड़े की दुकान खोलने के लिए विवाहिता से मायके से दो लाख रुपये मांग रहा था। विवाहिता ने मायके की खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए रुपये लाने में असमर्थता जताई। आरोप है कि 2 सितंबर को...