बरेली, अप्रैल 27 -- फरीदपुर/भुता। चिंगारी से तीन घरों में आग लग गयी। आग से भैंस, एक बकरा, भूसा व ठेला भी जल गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। शनिवार रात 12:00 बजे भुता के किसान राजकुमार के घर में आग लग गई। आग में झोपड़ी में भैंस और एक बकरे की जलकर मौत हो गई। आग ओमकार और राम सिंह के घरों तक पहुंच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग में राजकुमार के कपड़े, भूसा, भैंस, व बकरा, ठेला एवं अन्य रखा हुआ सामान भी जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- अलाव की चिंगारी से लगी आग, लाखों की संपत्ति राख ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया आग किन कारणों से लगी है इसकी जांच की जा रही है। राजस्व टीम को भी सूचना दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.