बरेली, फरवरी 15 -- फरीदपुर/भुता। भुता में स्कूल जा रही कक्षा 8 की छात्रा को दबंग ने रास्ते में दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी की। किसी तरह दबंग के चंगुल से छूटकर भागी छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन समझौते के बाद उसे छोड़ दिया। दबंग की करतूत से छात्रा दहशत में है। भुता क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय लड़की गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को छात्रा अपने स्कूल जा रही थी। गांव का युवक पीछा करते हुए पहुंच गया। उसने छात्रा को रास्ते में रोक लिया। छात्रा को पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा उससे छूटकर भाग निकली। वह अपने घर पहुंची। उसने परिवार वालों को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.