भुता में खिड़की काटकर जेवर और सामान चोरी
बरेली, जून 19 -- भुता क्षेत्र के अठानाय गांव में घर की दूसरी मंजिल पर खिड़की काटकर बदमाशों ने जेवर और सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने भुता थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के अठानायगांव के मदनलाल ने भुता कस्बे में गजनेरा रोड पर कुछ दिन पहले मकान बनवाया था। बुधवार की रात मदनलाल घर में सो रहे थे। वह सुबह उठे तो उन्होंने दूसरी मंजिल पर कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ देखा। मदनलाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मदनलाल ने बताया कि बदमाशों ने दूसरी मंजिल की खिड़की काटकर सोने-चांदी के जेवरात और सामान चोरी कर लिया। यह भी पढ़ें- भुता में खिड़की काटकर जेवर और सामान चोरी मदनलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.