बरेली, अप्रैल 11 -- फरीदपुर, संवाददाता। भुता के मिर्जापुर गांव में शासन की बगैर अनुमति के आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के बाद ग्रामीणों ने प्रतिमा की सुरक्षा को पूरे प्रांगण में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।भुता के मिर्जापुर गांव में आंबेडकर पार्क के लिए जमीन आरक्षित थी। गांव के लोग सालों से आंबेडकर प्रतिमा लगाने की कोशिश कर रहे थे। किसी भी ग्रामीण ने प्रतिमा लगाने की अनुमति प्रशासन से नहीं मांगी। बुधवार रात ग्रामीणों ने आंबेडकर पार्क में प्रतिमा को लगा दिया। गांव के लोगों ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम मल्लिका नैन, सीओ संदीप कुमार, इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। प्रशासन से अनुमति लेने की सलाह दी। ग्रामीणों ने पूरे स्थल में का सीसीटीवी कैमरे लगा दिए प्रतिमा की सुरक्षा के लिए गांव के लोग पाल-पाल सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग...