बरेली, मई 2 -- फरीदपुर, संवाददाता।भुता पुलिस ने ग्राम मनकापुर से एक युवक को तमंचा लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस को सुबह करीब 07:54 बजे सूचना मिली कि ग्राम मनकापुर का वीरपाल तमंचा लेकर दहशत फैला रहा है। भुता पुलिस टीम ने युवक की घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी वीरपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका अपने सगे भाई हजारी लाल से खेत जोतने को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- अवैध तमंचा कारतूस समेत एक को दबोचा उसने सुरक्षात्मक के लिए अपने पास तमंचा रखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.