सीतामढ़ी, फरवरी 11 -- सोनबरसा। भुतही थाना परिसर में एसपी अमित रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी अमित रंजन ने आम जनों से संवाद किया और समस्या का हल जाना। इसमें भुतही गांव निवासी इंदल राम की पुत्री पुजा कुमारी ने कहा कि जुलाई 2024 में केनरा बैंक से 40 हजार रुपया निकासी फर्जी तरिके से कर लिया गया, इसमें आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं सुपैना गांव निवासी रामप्रीत राय ने बिजली का मीटर उखाड़ लेने की बात कही। भुतही रजिस्ट्री गांव निवासी रामपरी देवी ने कहा कि उसके पति के हत्यारे की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मधेसरा गांव निवासी रामबाबू साह ने जमीन संबंधी शिकायत की। भुतही गांव की किरण देवी ने बिना कागजात के उसके नाम पर समुह लोन कर देने की जानकारी दी गयी। मधेसरा पंचायत के सरपंच मोहम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.