सीतामढ़ी, दिसम्बर 26 -- सोनबरसा। प्रखंड क्षेत्र के भुतही निवासी एवं अवकाश प्राप्त वायुसैनिक रामबाबू महतो के पुत्र तिग्मांशु प्रकाश इंडिगो एयरलाइंस से पायलट के रूप में सफलतापूर्वक ग्रेजुएशन पूरा किया है। इससे उनके उज्ज्वल विमानन कैरियर की सशक्त शुरुआत हुई है। जानकारी के अनुसार तिग्मांशु के पिता रामबाबू महतो भी वर्तमान में नई दिल्ली में इंडिगों एयरलाइंस में कार्यरत हैं। तिग्मांशु की यह सफलता उनकी मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि से और भी खास बन जाती है। उन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी खड़गपुर से बायोटेक्नोलॉजी एवं बायोकेमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि पर तिग्मांशु को क्षेत्रवासियों सहित मुखिया अखिलेश कुमार, रामबाबू चौधरी आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.