भुतहा गांवों के पुनर्वास पर हुई कार्यशाला
हल्द्वानी, जुलाई 10 -- कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय, कोटाबाग में शुक्रवार को भुतहा गांवों के पुनर्वास विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य के पलायन प्रभावित एवं परित्यक्त गांवों (घोस्ट विलेज) की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक धरोहर को पुनर्जीवित करने की दिशा में जागरूकता पैदा करने पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता माया नेगी ने ऐसे गांवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों को इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। परियोजना समन्वयक प्रो. कमरुद्दीन के मार्गदर्शन में कार्यशाला हुई। इस दौरान पुष्पा मनराल ग्राम प्रधान सेल्सिया, बालम सिंह मनराल, दिनेश त्रिपाठी, भूपेन सिंह मनराल, ममता मनराल, अंजनी, डॉ. सुनीता बिष्ट, डॉ. उर्वशी पांडे सहित कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.